HomeSportsBGT Seriesपर्थ टेस्ट मैच में भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया...

पर्थ टेस्ट मैच में भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, इस खिलाड़ी को मिला डेब्यू का मौका

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच पर्थ के ऑप्ट्स स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि यह बल्लेबाजी के लिए एक अच्छा विकेट दिखाई दे रहा है इसलिए हम पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं।

नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा को मिला डेब्यू का मौका

पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन की बात की जाए तो भारतीय टीम ने नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा को डेब्यू का मौका दिया है। इसके अलावा एकमात्र स्पिनर के तौर पर वाशिंगटन सुंदर इस टेस्ट मैच में खेलते दिखाई देने वाले हैं। रविन्द्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं।

भारतीय टीम की इस मुकाबले में तेज गेंदबाजी आक्रमण की बात की जाए तो जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज पर हर्षित राणा तीन तेज गेंदबाज भारतीय टीम ने इस मुकाबले में खिलाए हैं और नीतीश कुमार रेड्डी चौथे सीमर की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

कुछ इस तरह की है भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रित बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments