HomeHindi Newsबेंगलुरु टेस्ट मैच में भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया...

बेंगलुरु टेस्ट मैच में भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज पहले टेस्ट मैच का पहले दिन का खेल खेला जाना है और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ओवरकास्ट कंडीशन में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा ने कहा है कि ओवरकास्ट कंडीशन है लेकिन यहां पर परिस्थितियों बल्लेबाजी के लिए बेहतर होती दिखाई देगी।

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में तीन स्पिनर खिलाने का फैसला किया है। इसके अलावा सरफराज खान को भी प्लेइंग 11 में मौका मिला है क्योंकि शुभमन गिल चोट की वजह से इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। इस मुकाबले में केएल राहुल नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे। वही कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन तीन स्पिनर है और बुमराह और मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments