HomeHindi Newsभारत ने एक पारी और 64 रनों से जीता धर्मशाला टेस्ट,4-1 से...

भारत ने एक पारी और 64 रनों से जीता धर्मशाला टेस्ट,4-1 से अपने नाम की सीरीज

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच को भारतीय टीम ने एक पारी और 64 रनों से जीत लिया है। भारतीय टीम ने पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम को एक पारी से हरा दिया है। भारतीय टीम की ओर से इस मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन ने 77 रन देकर 5 सफलता हासिल की। इंग्लैंड की टीम की ओर से जो रूट ने सर्वाधिक 84 रनों की पारी खेली।

रविचंद्रन अश्विन को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। यशस्वी जयसवाल प्लेयर ऑफ़ द सीरीज बने हैं। भारतीय टीम में श्रृंखला को 4-1 से अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया क्योंकि भारतीय टीम में बड़े खिलाड़ी मौजूद नहीं थे।

भारतीय टीम की बात की जाए तो इस सीरीज में शुभमन गिल, रोहित शर्मा यशस्वी जयसवाल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा सरफराज खान सभी ने शानदार प्रदर्शन किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments