HomeHindi NewsIND vs NZ LUNCH UPDATE: बेंगलुरु टेस्ट मैच में टीम इंडिया का...

IND vs NZ LUNCH UPDATE: बेंगलुरु टेस्ट मैच में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर हुआ फेल, लंच तक गिरे 6 विकेट

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज पहले टेस्ट मैच का पहला दिन का खेल जारी है और लंच तक भारतीय टीम ने अपने 6 विकेट सिर्फ 34 रनों पर गवा दिए हैं। भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फेल हो चुका है। इस वक्त क्रीज पर ऋषभ पंत 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

इस टेस्ट में भारतीय टीम के चार खिलाड़ी तो अपना खाता भी नहीं खोल सके हैं जिसमें विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल और रविंद्र जडेजा का नाम शामिल है। सिर्फ रोहित शर्मा के एक खराब निर्णय ने पूरी टीम इंडिया का बंटाधार इस टेस्ट मैच में कर दिया है। क्योंकि रोहित शर्मा ने ओवरकास्ट कंडीशन में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुन ली और न्यूजीलैंड जो चाहता था उन्हें वो करने का पूरा मौका दे दिया। क्योंकि बिल्कुल न्यूजीलैंड जैसी परिस्थितियां उनके गेंदबाजों को दे दी गई और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments