HomeHindi Newsमप्र में मंत्री को दो बार दिलाई शपथ.. यह थी भाजपा की...

मप्र में मंत्री को दो बार दिलाई शपथ.. यह थी भाजपा की मजबूरी

मप्र में लोकसभा चुनाव के समय विजयपुर से 6 बार के कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत भाजपा में शामिल हो गए थे। अब उन्हें कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है। उन्होंने 20 मिनट में दो बार शपथ ली। दरअसल रावत ने शपथ लेते समय राज्य के मंत्री की जगह राज्यमंत्री बोल दिया। इस चूक को पकड़ते हुए राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने उन्हें दोबारा शपथ दिलाई। हालांकि इस शपथ से वरिष्ठ नेता खुश नहीं हैं। पूर्व मंत्री और 9 बार से विधायक गोपाल भार्गव ने तंज कसते हुए कहा कि मैं तो 1500 दिन से लगातार विधायक हूं। पता नहीं किस मजबूरी में राव को मंत्री बनाया गया है।

अमरवाड़ा में भी सीधी लड़ाई

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। अब यहां उपचुनाव है, जिसमें उनका मुकाबला कांग्रेस के धीरेन शा से है। छिंदवाड़ा कांग्रेस और कमल नाथ का गढ़ रहा है, लेकिन लोकसभा चुनाव में कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ चुनाव हार गए और विवेक बंटी साहू ने यहां से मैदान मार लिया। तब से कांग्रेस का यह किला दरकने लगा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments