HomeHindi News2024 में बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से हिला रखी है बल्लेबाजों की...

2024 में बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से हिला रखी है बल्लेबाजों की दुनिया,हैरान करने वाले हैं आंकड़े

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस वक्त बल्लेबाजों के लिए काल बने हुए हैं। क्योंकि फॉर्मेट कोई भी हो अगर गेंद बुमराह के हाथ में है तो बल्लेबाजों की खैर नहीं यह बात इस वक्त हर बल्लेबाज जानता है। क्योंकि बुमराह के हाथ में जब भी गेंद होगी तो बल्लेबाजों के पैर तो जरूर कांपते होंग। और इसकी गवाही साल 2024 में बुमराह की गेंदबाजी के आंकड़े दर्शा रहे हैं।

साल 2024 में गेंदबाजी से बुमराह ने ऊगली है आग

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 2024 के t20 विश्व कप में दमदार गेंदबाजी की थी। फाइनल में उनके चार ओवर बेहद महत्वपूर्ण थे। बुमराह साल 2024 में हर फॉर्मेट में कहर ढा रहे हैं। जसप्रीत बुमराह ने साल 2024 में अब तक 22 पारियां खेली हैं और इन 22 पारियों में 53 विकेट इस वक्त ले चुके हैं और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले स्थान पर है। बुमराह के बाद दूसरे नंबर पर एहसान खान है और तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड है जिन्होंने 26 पारियों में 44 विकेट लिए हैं।

जसप्रीत बुमराह की खास बात यह है कि इस वक्त जसप्रीत बुमराह अपने पर्पल पैच पर चल रहे हैं। फॉर्मेट कोई भी हो परिस्थितियों कैसी भी हो जसप्रीत बुमराह से अगर विकेट की दरकार है तो बुमराह उसे पूरा जरूर कर रहे हैं और यही यह है कि इस वक्त बुमराह साल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट हासिल कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments