HomeHindi Newsमहाकुंभ जा रहे हों तो रखें ध्यान.. आज से लागू हुआ यह...

महाकुंभ जा रहे हों तो रखें ध्यान.. आज से लागू हुआ यह ट्रैफिक प्लान

प्रयागराज महाकुंभ में 12 फरवरी 2025 को माघी पूर्णिमा के स्नान के दृष्टिगत रखते हुए आगामी यातायात योजना बनाई है। यह योजना आज से ही लागू हो गई है। इससे श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा लेकिन इससे अराजकता की स्थिति नहीं बनेगी और मेला व्यवस्था सुदृढ़ रह सकेगी।

यह रहेगी व्यवस्था

  • मेला क्षेत्र में सुचारू रूप से श्रद्धालुओं का स्नान संपन्न कराने हेतु 11/2/2025 को प्रातः 4:00 बजे से आवश्यक एवं आकस्मिक सेवाओं के अतिरिक्त संपूर्ण मेला क्षेत्र No Vehicle zone रहेगा।
  • प्रयागराज शहर में महाकुम्भ स्नान के लिए बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को 11 फरवरी को प्रातः 4:00 बजे के पश्चात संबंधित रूट की पार्किंग में पार्क कराया जा रहा है। उक्त व्यवस्था में आवश्यक एवं आकस्मिक सेवाओं के वाहनों को छूट रहेगी।
  • श्रद्धालुओं के प्रयागराज शहर एवं मेला क्षेत्र में सुगम आवागमन एवं स्नान के दृष्टिगत प्रयागराज शहर में 11 फरवरी को सायंकाल 5 बजे के पश्चात No Vehicle zone लागू कर दिया गया है। उक्त व्यवस्था में आवश्यक एवं आकस्मिक सेवाओं के वाहनों को छूट रहेगी।
  • उपरोक्त यातायात व्यवस्था दिनांक 12 फरवरी को मेला क्षेत्र से श्रद्धालुओं के सुगमतापूर्वक निकासी तक लागू रहेगी।
  • प्रयागराज शहर एवं मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश तथा निकासी पर उपरोक्त प्रतिबंध कल्पवासियों के वाहनों पर भी लागू रहेगा।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments