HomeHindi Newsआईसीसी ने किया ऐतिहासिक फैसला, फैंस हुए खुश

आईसीसी ने किया ऐतिहासिक फैसला, फैंस हुए खुश

यूएई में t20 विश्व कप का आयोजन अक्टूबर माह में होना है। और अब आईसीसी ने एक ऐतिहासिक फैसला किया है। इसके तहत अब मेंस और महिला ख‍िलाड़‍ियों को विश्व कप में एक समान प्राइज मनी मिलेगी। इसकी शुरुआत अगले महीने यूएई में होने वाले महिला टी20 विश्व के साथ हो जाएगी।

यूएई में खेले जाने वाले टी20 महिला विश्व कप विजेता टीम को 2.34 मिलियन अमरीकी डालर मिलेंगे, जो 2023 में दक्षिण अफ्रीका में खिताब जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को दिए गए 1 मिलियन अमरीकी डालर से 134 प्रतिशत अधिक है।

आईसीसी ने बयान देते हुए कहा कि “यह फैसला जुलाई 2023 में आईसीसी वार्षिक सम्मेलन में लिया गया जब आईसीसी बोर्ड ने अपने 2030 के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से सात साल पहले पुरस्कार राशि समान करने का निर्णय किया। इस तरह से क्रिकेट पहला प्रमुख खेल बन गया है जिसमें विश्व कप में पुरुषों और महिलाओं के लिए समान प्राइज मनी है।

महिला t20 विश्व कप में 4 अक्टूबर को भारत अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा और यहीं से भारत मिशन t20 विश्व कप जीतने के लिए अपने अभियान की शुरुआत भी करेगा और भारत की टीम काफी मजबूत इस बार दिखाई दे रही है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments