HomeHindi NewsDelhi Newsआज तक कभी इतनी भीड़ नहीं देखी.. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई आंखों देखी...

आज तक कभी इतनी भीड़ नहीं देखी.. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई आंखों देखी घटना

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई तो कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इस दौरान वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने पूरा घटना को बयां किया। रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि मैं 1981 से कुली का काम कर रहा हूँ, लेकिन मैंने पहले कभी ऐसी भीड़ नहीं देखी। प्रयागराज स्पेशल को प्लेटफॉर्म नंबर 12 से रवाना होना था, लेकिन इसे प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर शिफ्ट कर दिया गया। जब प्लेटफॉर्म 12 पर इंतजार कर रही भीड़ और बाहर से इंतजार कर रही भीड़ प्लेटफॉर्म 16 पर पहुंचने की कोशिश कर रही थी, तो लोग आपस में टकराने लगे और एस्केलेटर और सीढिय़ों पर गिरने लगे।

15 शवों को उठाकर एंबुलेंस में डाला

कुली ने बताया कि भीड़ को रोकने के लिए कई लोग वहां जमा हो गए। हमने कम से कम 15 शवों को उठाकर एंबुलेंस में डाला। प्लेटफॉर्म पर सिर्फ़ जूते और कपड़े थे। जब प्लेटफॉर्म 12 पर इंतजार कर रही भीड़ और बाहर से आई भीड़ प्लेटफॉर्म 16 पर पहुँचने की कोशिश कर रही थी, तो लोग आपस में टकराने लगे और एस्केलेटर और सीढिय़ों पर गिरने लगे। हमने पुलिस, दमकल गाडिय़ों को बुलाया और 3-4 एम्बुलेंस वहाँ पहुँचीं और लोगों को अस्पताल पहुँचाया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments