HomeHindi Newsमुझे हमेशा रविंद्र जडेजा से होती है, रविचंद्रन अश्विन का चौंकाने वाला...

मुझे हमेशा रविंद्र जडेजा से होती है, रविचंद्रन अश्विन का चौंकाने वाला बयान

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच चेन्नई के मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में इस वक्त भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है और जीत की ओर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है लेकिन भारतीय टीम को जीत के लिए चौथे दिन का इंतजार करना होगा क्योंकि तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने बांग्लादेश के चार खिलाड़ियों को आउट कर दिया है

लेकिन इस मुकाबले में अगर रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी की बात की जाए तो बेहद शानदार प्रदर्शन दोनों ने किया है रविंद्र जडेजा अपने शतक से चूक गए लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने गलती नहीं की अश्विन ने शानदार 113 रनों की पारी खेली। इस शानदार पारी के बाद रविचंद्रन अश्विन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रविंद्र जडेजा को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दे दिया है और कहा है कि मुझे जडेजा से जलन होती है।

आखिर अश्विन ने क्यों कहा कि मुझे होती है जडेजा से जलन?

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि “मैं हमेशा उससे ईर्ष्या करता हूं कि वो कितना प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। उसने अपनी क्षमता को अधिकतम स्तर तक पहुंचाने के तरीके ढूंढ लिए हैं। काश मैं वैसा बन पाता, लेकिन मैं जैसा हूं उससे भी खुश हूं।

इस तरह से रविचंद्रन अश्विन ने अपने साथी जोड़ीदार रविंद्र जडेजा की जमकर तारीफ की है। क्योंकि रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी ने मिलकर भारतीय टीम को घरेलू सरजमीं पर कई सारे मैच जिताएं हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments