HomeHindi Newsस्टार्क- हेजलवुड की घातक गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की शानदार...

स्टार्क- हेजलवुड की घातक गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की शानदार जीत

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम के बीच लीड्स के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की टीम को 68 रनों से हराते हुए पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड की टीम के सामने 271 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लैंड के टीम 40.2 ओवर में 202 रनों पर ऑल आउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 9.2 ओवर में 50 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जोश हेजलवुड ने 8 ओवर में 54 रन देकर 2 सफलता हासिल की। इसके अलावा आरोन हार्डी ने 8 ओवर में 2 मेडेन ओवर फेंकते हुए 26 रन देकर 2 सफलता हासिल की। ग्लेन मैक्सवेल ने भी 15 रन देकर दो विकेट हासिल किये।

इंग्लैंड की टीम की ओर से इस मुकाबले में सर्वाधिक रन जेमी स्मिथ ने बनाये। स्मिथ ने 61 गेंद में 49 रनों की पारी खेली जिसमे 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा बेन डकेट ने 32 रनों की पारी खेली। इसके अलावा आदिल रशीद ने 27 और ब्रायडन कार्स ने 26 रनों की पारी खेली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 270 रन ही बना सकी थी। इस स्कोर को देखकर ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम इस लक्ष्य का पीछा आसानी से कर लेगी लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने दमदार गेंदबाजी की और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका ही नहीं दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से एलेक्स केरी ने सर्वाधिक 74 रनों की पारी खेली और इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments