HomeHindi Newsकानपुर टेस्ट में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम, क्या बारिश फिर से...

कानपुर टेस्ट में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम, क्या बारिश फिर से बिगाड़ेगी खेल?

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर के मैदान पर खेला जा रहा है। आज दूसरे टेस्ट मैच का पहले दिन का खेल खेला गया जहां पर बारिश ने खलल डाला और सिर्फ 35 ओवर ही आज के दिन में हो सके। लंच के ठीक बाद बारिश ने अपना रंग दिखाया और उसके बाद थोड़ा ही मैच हो सका क्योंकि खराब रोशनी की वजह से मैच को रोका गया और उसके बाद लगातार कानपुर में बारिश होती गई। लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको कल कैसा मौसम रहेगा इसकी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

दूसरे दिन भी कानपुर में बारिश डालेगी खलल?

कानपुर टेस्ट मैच में जो फैन्स दूसरे दिन खेल के इंतजार कर रहे हैं उनके लिए अच्छी खबर नहीं है। क्योंकि कल की जो कानपुर में वेदर रिपोर्ट सामने आ रही है उसमें यह कहा जा रहा है कि सुबह से ही बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं दोपहर में तेज बारिश का भी अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में कल भी रुक रुक कर ही खेल होता हुआ दिखाई दे सकता है।

भारतीय टीम ने कानपुर टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और बांग्लादेश की टीम के तीन विकेट 107 रनों पर झटक लिए हैं क्योंकि लगातार ओवरकास्ट कंडीशन थी इसी वजह से भारत ने पहले गेंदबाजी चुनी है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments