HomeHindi Newsलिविंगस्टन और हैरी ब्रुक की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया...

लिविंगस्टन और हैरी ब्रुक की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा विशाल लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर चौथा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39 ओवरों के मुकाबले में पांच विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाए हैं और 313 रनों की चुनौती ऑस्ट्रेलिया की टीम के सामने रखी है। इंग्लैंड की टीम की ओर से कप्तान हैरी ब्रुक ने 58 गेंदो में 11 चौके और 1 छक्के की बदौलत 87 रनों की पारी खेली।

अंतिम ओवरों में आया विलियम लिविंगस्टन का तूफान

इंग्लैंड की टीम की ओर से अंत में लियम लिविंगस्टोन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की लियम लिविंगस्टोन ने मात्र 27 गेंद में तीन चौके और 7 छक्कों की बदौलत 64 रनों की पारी खेली। जिसमें अंतिम ओवर में उन्होंने मिचेल स्टार्क के चार छक्के लगाए और एक चौका जड़ा। कुल मिलाकर लिविंगस्टन ने उस ओवर में 28 रन बनाए। लिविंगस्टन के अलावा सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने भी 63 रनों की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से स्पिन गेंदबाज एडम जैम्पा ने 8 ओवर की गेंदबाजी में 66 रन देकर दो सफलता हासिल की जिसमें हैरी ब्रुक का भी विकेट शामिल है। हेजलवुड ने 8 ओवर की गेंदबाजी में 40 रन देकर एक सफलता हासिल की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments