HomeHindi NewsBihar Newsसंकट में घिरी हिमाचल की कांग्रेस सरकार.. बिहार में भी हो गया...

संकट में घिरी हिमाचल की कांग्रेस सरकार.. बिहार में भी हो गया खेला

राज्यसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। यहां बहुमत में होते हुए भी कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी की हार हुई है। कांग्रेस के 40 में से 6 विधायकों ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ वोट डालकर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार को खतरे में डाल दिया है। इन विधायकों के कारण भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन और कांग्रेस के सिंघवी को 33-34 वोट मिले और लॉटरी सिस्टम से हर्ष चुनाव जीत गए। आज अब हिमाचल विधानसभा में बजट पारित होना है। अगर वोटिंग की नौबत आई और बागी 6 विधायकों ने सरकार के खिलाफ वोट दिया तो सरकार गिर सकती है। ऐसे में यहां राष्ट्रपति शासन भी लग सकता है।
बिहार में इंडिया गठबंधन को झटका
बिहार में कांग्रेस के दो और राजद का एक विधायक भाजपा में शामिल हो गया है। भाजपा में शामिल होने के बाद मुरारी प्रसाद गौतम, सिद्धार्थ सौरव और आरजेडी की संगीता कुमारी ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात की। वहीं आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि आरजेडी ने अपने जन्मकाल से हजारों विधायक पैदा किए हैं। जिसके साथ जनसमर्थन होता है वो धन्ना सेठों की थैली के गुलाम बन गए विधायकों की चिंता नहीं करता है। तेजस्वी यादव को जो जनसमर्थन मिल रहा है वो इतना अभूतपूर्व है कि बीजेपी और दिल्ली से लेकर गुजरात के भाजपा नेताओं की नींद उड़ी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments