HomeHindi Newsबॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेलने का देख रहे थे सपना, आज हो...

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेलने का देख रहे थे सपना, आज हो गए टीम से ड्रॉप

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच इस वक्त बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। 3 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं और अब चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। इस बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच और सिडनी में खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है और इसमें ओपनर बल्लेबाज मैक्सवीनी को ड्रॉप कर दिया गया है।

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेलने को लेकर उत्सुक थे मैक्सवीनी

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 26 दिसंबर से खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच को लेकर एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के युवा ओपनर बल्लेबाज मैक्सवीनी काफी उत्सुक थे। उनका कहना था कि मैंने इससे पहले पहल कभी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच नहीं खेला है और मैं इसे खेलने को लेकर उत्सुक हूं। लेकिन आज जब टीम का ऐलान किया गया तो उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया और उनका बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेलने का सपना टूट गया।

नाथन मैक्सविनी की जगह सैम कॉन्ट्स को ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है। और अब सैम कॉन्ट्स उनकी जगह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाजी करते दिखाई देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments