HomeHindi Newsअश्विन के साथ टीम इंडिया में अच्छा व्यवहार नहीं हुआ,CSK के खिलाड़ी...

अश्विन के साथ टीम इंडिया में अच्छा व्यवहार नहीं हुआ,CSK के खिलाड़ी ने लगाया बड़ा आरोप

भारतीय टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने दो दिन पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया है। बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी में खेले जा रहे ब्रिस्बेन टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के बाद रविचंद्रन अश्विन ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया।

रविचंद्रन अश्विन के इस रिटायरमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। तरह की खबरें भी आ रही है कि रविचंद्रन अश्विन अपने रिटायरमेंट को लेकर खुश नहीं है उन्होंने दबाव में आकर या नाराजगी में रिटायरमेंट लिया है। और अब उनके साथी खिलाड़ी रहे चेन्नई सुपर किंग्स के सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने भी उनके रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है।

अश्विन के साथ टीम इंडिया में अच्छा नहीं हुआ:सुब्रमण्यम बद्रीनाथ

अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर बद्रीनाथ ने कहा कि “वह क्रिकेट छोड़ सकते हैं लेकिन इस तरह से नहीं करना चाहिए था। उन्हें शानदार तरीके से बाहर जाना चाहिए था, वह इसके हकदार थे। यह सही नहीं है। उन्हें ठीक से ट्रीट नहीं किया गया है। मैंने उन्हें काफी करीब से देखा है, चूंकि वह तमिलनाडु से हैं, इसलिए उन्होंने इसका सामना किया है। अगर आप मुझसे पूछेंगे कि क्या किसी अन्य राज्य के क्रिकेटर के साथ ऐसा हुआ होगा, तो मुझे ऐसा नहीं लगता। मुझे अश्विन के लिए बुरा लग रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments