More
    HomeHindi Newsहरभजन सिंह को रास नहीं आई महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ,बीच कॉमेंट्री...

    हरभजन सिंह को रास नहीं आई महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ,बीच कॉमेंट्री में दिया बड़ा बयान

    चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के बीच खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा। 10 साल इस मुकाबले में कॉमेंट्री कर रहे हरभजन सिंह को महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ पसंद नहीं आई और उन्होंने बीच कॉमेंट्री में ही बड़ा बयान धोनी को लेकर दे दिया है।

    आपको धोनी की पारी याद है पर मेरी परी याद नहीं: हरभजन सिंह

    साल 2008 में 23 अप्रैल को चेन्नई और मुंबई की टीम के बीच आईपीएल का मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई की टीम को 6 रनों से हराया था। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने 16 गेंद में 30 रनों की पारी खेली थी और उसकी बदौलत कहीं ना कहीं चेन्नई की टीम मुकाबले को जीत गई थी। इस मुकाबले में मुंबई की टीम की ओर से 14 गेंद में 28 रन हरभजन सिंह ने भी बनाए थे लेकिन टीम जीत नहीं सकी थी।

    इस मुकाबले के दौरान जब एंकर महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ कर रहे थे तो हरभजन सिंह ने कहा कि बनाओ बनाओ आप ही लोग तो हीरो बनाते हो आपको धोनी की पारी याद है लेकिन मेरी परी याद नहीं है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments