पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के दो साल बाद भी उनके फैंस उन्हें भूल नहीं पाएं हैं। सोशल मीडिया से लेकर सड़को पंजाब की सड़को तक आज भो मूसेवाला की यादें नजर आती रहती हैं। बता दें मूसेवाला की 29 मई, 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
![](https://theliberalworld.com/wp-content/uploads/2024/02/moosewala-1024x576.webp)
इस हत्या के बाद मूसेवाला के परिवार ने उन्हें न्याय दिलाने के लिए जमकर लड़ाई भी लड़ी जो अबतक जारी है। इस बीच मूसेवाला परिवार में लम्बे समय बाद खुशखबरी आई है। दरअसल ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि सिद्धू मूसेवाला की माँ प्रग्नेंट हैं और जल्द ही बच्चे को जन्म दे सकती हैं।
आईवीएफ से प्रग्नेंट हैं चरण कौर
बताया जा रहा है कि दिवंगत सिंगर और रैपर सिधू मूसेवाला की मां चरण कौर प्रेग्नेंट हैं। सिद्धू मूसेवाला के माता- पिता नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। चरण कौर आईवीएफ की मदद से प्रेग्नेंट हुई है और मार्च में मां बनने वाली हैं।
![](https://theliberalworld.com/wp-content/uploads/2024/02/moosewala2.webp)
इस खबर के आने के बाद सिद्धू मूसेवाला के फैंस खुश हैं। खबरों के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला के ताऊ ने इस खुशखबरी को शेयर किया है। हालांकि सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता अभी तक इन खबरों को कंफर्म नहीं किया है।
![](https://theliberalworld.com/wp-content/uploads/2024/02/moosewala1-1024x768.jpg)
बेहद कम उम्र में हुई मौत
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की साल 2022 में अपने दो साथियों के साथ गाड़ी से जा रहे थे तभी एक गाड़ी में सवार दो लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे और उनकी हत्या के बाद घर में मातम छा गया था। सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता के लिए इस गम से बाहर काफी कठिन रहा है। आखिरकार एक बार फिर सिद्धू मूसेवाला के घर में खुशियां दस्तक देने वाली हैं। बताते चलें कि साल 1993 में जन्मे शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की अच्छी फैन फॉलोइंग हैं।