HomeHindi Newsसरकारें बनती हैं और गिरती हैं.. अखिलेश यादव ने कही बड़ी बात

सरकारें बनती हैं और गिरती हैं.. अखिलेश यादव ने कही बड़ी बात

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने मुद्दों पर वोट दिया। बीजेपी की बड़ी हार यूपी में हुई है। जहां सवाल सरकार बनने का और न बनने का है तो सरकारें बना करती हैं और सरकारें गिरा करती हैं। सरकार में बहुमत न हो तो 0बहुत लोग को खुश करके बनाई जाती है।

अयोध्या में इसलिए हारी भाजपा

उन्होंने कहा कि अयोध्या की जनता का मैं धन्यवाद करता हूं, अयोध्या की जनता का दुख दर्द आपने देखा होगा। उन्हें उनकी जमीन का पर्याप्त मुआवजा नहीं दिया गया, उनके साथ अन्याय किया गया। उनकी ज़मीन बाज़ार मूल्य के बराबर नहीं ली गई, आपने उन पर झूठे मुक़दमे लगाकर उनकी ज़मीन जबरन छीन ली। आप किसी पुण्य काम के लिए आप गरीबों को उजाड़ रहे हैं इसीलिए, मुझे लगता है कि अयोध्या और आसपास के इलाकों के लोगों ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments