HomeHindi NewsHaryanaबिनी खर्ची-पर्ची के काबिलियत के दम पर हरियाणा में दे रहे सरकारी...

बिनी खर्ची-पर्ची के काबिलियत के दम पर हरियाणा में दे रहे सरकारी नौकरियां : सीएम नायब सिंह

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने हिसार में सैनियान मोहल्ला में सेंट ज्योतिबा फुले कान्वेंट स्कूल के नए भवन के प्रथम तल का उद्घाटन किया। उन्होंने सैनी शिक्षण संस्थान को 53 लाख रुपये देने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि स्कूल का नाम महान शिक्षाविद के नाम पर रखा गया है जो ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा और योग्यता को समझा है और उसी का आधार मानकर बिनी खर्ची-पर्ची के योग्य युवाओं को काबिलियत के दम पर सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का गरीब व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है।

हरियाणा मिट्टी कला बोर्ड के बजट में बढ़ोतरी करेंगे

सीएम ने कहा कि विशेष पाइपलाइन के माध्यम से पीने के पानी की समस्या का निदान किया जाएगा। उन्होंने कुम्हार धर्मशाला प्रेम नगर हिसार में शेड के निर्माण के लिए 21 लाख रुपए की राशि की मंजूरी की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा मिट्टी कला बोर्ड के बजट में बढ़ोतरी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरियों में बीसी-ए के बैकलॉग को जल्द भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास रहा है कि सभी वर्गों के लोग आगे बढ़ें, सभी का उत्थान हो और सभी को बराबर के हक मिले। सरकार ने पिछड़ा वर्ग के कल्याण व उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments