HomeHindi Newsचीतों को पानी पिलाना पड़ गया महंगा.. वन विभाग ने की यह...

चीतों को पानी पिलाना पड़ गया महंगा.. वन विभाग ने की यह कार्रवाई

मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों को पानी पिलाने वाले शख्स पर गाज गिर गई है। वन विभाग ने उसे नौकरी से सस्पेंड कर दिया है। चीता मित्र इस कर्मचारी का नाम शिवराज सिंह है। वह एक फील्ड स्टाफ सदस्य थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने चीतों को पानी पिलाने का एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया, जो कि प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। राष्ट्रीय उद्यान के नियमों के अनुसार, वन्यजीवों के साथ इस तरह का सीधा संपर्क और उसकी रिकॉर्डिंग और प्रसार सुरक्षा और संरक्षण के लिहाज से उचित नहीं माना जाता है। इसलिए, नियमों का उल्लंघन करने के कारण शिवराज सिंह को उनकी नौकरी से निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

यह है पूरा मामला

वीडियो में दिख रहा है कि चीता मित्र के हाथ में परात और एक पानी की केन है। वह केन से परात में पानी भरता है और शिकार के बाद पेड़ के नीचे बैठकर अपने शावकों के साथ आराम कर रही ज्वाला को आवाज देता है। वह चीतों को अंग्रेजी में कम कहकर बुलाता है और यह सुनते ही ज्वाला और उसके चारों शावक तुरंत उसके पास पहुंच जाते हैं और परात से पानी पीते नजर आते हैं। जब सत्तू उन्हें गो कहकर निर्देश देते हैं, तो ये चीते वापस भी चले जाते हैं। दरअसल डेढ़ महीने पहले खुले जंगल में छोड़ी गई मादा चीता ज्वाला और उसके चार शावक पहली बार कूनो नेशनल पार्क की सीमा से बाहर आए। उन्हें वीरपुर तहसील के ग्राम श्यामपुर के पास देखा गया था। दावा है कि मॉनिटरिंग टीम के साथ चीतों की सुरक्षा में लगे चीता मित्र अब चीतों को पहचानने लगे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments