HomeHindi NewsDelhi Newsकेजी से पीजी तक फ्री एजुकेशन.. 15 हजार एकमुश्त, बीजेपी का संकल्प...

केजी से पीजी तक फ्री एजुकेशन.. 15 हजार एकमुश्त, बीजेपी का संकल्प पत्र

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र को जारी करते हुए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम दिल्ली के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15,000 रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता देंगे और दो बार की यात्रा और आवेदन शुल्क की प्रतिपूर्ति करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मोदी की गारंटी है। हम दिल्ली के सरकारी शिक्षण संस्थानों में जरूरतमंद छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा प्रदान करेंगे।

संकल्प पत्र का दूसरा भाग

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र का दूसरा भाग जारी किया है। भाजपा ने वादा किया कि बिना किसी बहाने या आरोप, पड़ोसी राज्य, एमसीडी, एनडीएमसी और केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली के नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे। आप सरकार द्वारा दिल्ली में किए कुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए एसआईटी का गठन किया जाएगा। इसके अलावा पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों की संख्या दिल्ली में दोगुनी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments