HomeHindi Newsकुछ लोग हैं जो मेरे बेटे के खिलाफ हैं, संजू के पिता...

कुछ लोग हैं जो मेरे बेटे के खिलाफ हैं, संजू के पिता का चौंकाने वाला बयान

भारतीय टीम के दाएं हाथ के बल्लेबाज संजू सैमसन के फैंस इस वक्त काफी निराशा है। क्योंकि संजू सैमसन को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत की टीम में जगह नहीं मिली है और उसकी एक वजह यह भी है कि संजू सैमसन ने विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लिया था. इस वजह से उन्हें कंसीडर नहीं किया गया है। लेकिन इसी बीच संजू सैमसन के पिता ने चौंकाने वाला बयान दिया है और कहा है कि कुछ लोग हैं जो मेरे बेटे के खिलाफ हैं।

कुछ लोग मेरे बेटे के खिलाफ हैं: सैमसन विश्वनाथ

संजू सैमसन के पिता ने कहा कि ” केसीए में कुछ लोग हैं जो मेरे बेटे के खिलाफ हैं, हमने पहले कभी एसोसिएशन के खिलाफ कुछ नहीं कहा, लेकिन इस बार ये बहुत ज्यादा हो गया। संजू अकेला ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो कैंप में शामिल नहीं हुआ, फिर भी उसी स्थिति में अन्य खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति दी गई।”

ये जयेश जॉर्ज (केसीए अध्यक्ष) या विनोद एस कुमार (बोर्ड सचिव) के बारे में नहीं है। ये बीच के कुछ छोटे लोगों का मामला है जो छोटी-छोटी बातों पर सब कुछ जहर में बदल देते हैं। हम खिलाड़ी हैं, खेल के कारोबार में हमारी कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं बस इतना चाहता हूं कि मेरे बेटे को खेलने का उचित मौका मिले। अगर कोई गलती है, तो हम चर्चा के लिए तैयार हैं और इसे ठीक करने के लिए तैयार हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments