HomeHindi Newsरोहित शर्मा की कप्तानी पर भारत के पूर्व खिलाड़ी ने उठाए सवाल,...

रोहित शर्मा की कप्तानी पर भारत के पूर्व खिलाड़ी ने उठाए सवाल, जमकर निकाली भड़ास

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत की टीम को 8 विकेट से हरा दिया। इस टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी और उनके फैसलों की जमकर आलोचना हो रही है और यह आलोचना भारत के पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर ने की है।

रोहित शर्मा के फैसलों ने मुझे किया हैरान: संजय मांजरेकर

कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो पर बातचीत करते हुए कहा कि “जब आपके पास बोर्ड पर कम रन हो तो आप बुमराह से ओवर करवा सकते हैं तेज गेंदबाजों से ओवर करवाने में एज लगने क चांसेस होते हैं लेकिन जब बोर्ड पर बिल्कुल भी रन कम हो तो आप मोहम्मद सिराज से 6 ओवर नहीं करवा सकते हैं। जब न्यूजीलैंड की टीम को जीत के लिए 107 रन चाहिए थे तो आप नई गेंद से रविचंद्रन अश्विन को गेंदबाजी पर ला सकते थे। न्यूजीलैंड की टीम को उन्हें खेलने में परेशानी हो सकती थी आपको वहां पर मोहम्मद सिराज को नहीं लाना चाहिए था।

आपको बता दें इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने दिन की शुरुआत में ही पहले फैसला गलत ले लिया था जब रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर ओवरकास्ट कंडीशन में बल्लेबाजी चुनी यह फैसला टीम को हार की जगह पर ले गया। क्योंकि इस ओवरकास्ट कंडीशन पर न्यूजीलैंड ने भारत के टीम को 46 रनों पर समेट दिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments