HomeSportsBGT SeriesPERTH टेस्ट की का पहला लुक आया सामने, बल्लेबाजों के लिए मुसीबत...

PERTH टेस्ट की का पहला लुक आया सामने, बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन सकती है पिच

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में 22 नवंबर से पहले टेस्ट मैच खेला जाना है। और इस पहले टेस्ट मैच को लेकर एक तरफ फैंस यह सोच रहे हैं की पिच किस तरह की रहेगी। क्या इस पिच पर भारतीय बल्लेबाजी टिक पाएगी? पिच को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं लेकिन हम आपको इस आर्टिकल में पर्थ टेस्ट मैच की पिच की पहली तस्वीर लेकर सामने आ गए हैं और किस तरह की पिच होने वाली है इसकी जानकारी भी देने जा रहे हैं।

कुछ इस तरह की दिखाई दे रही है पर्थ टेस्ट मैच की पिच

दरअसल पर्थ टेस्ट मैच की पिच को लेकर जो तस्वीर सामने आ रही है उसमें यह साफ तौर पर देखा जा रहा है कि इस पिच पर घास दिखाई दे रही है। यानी इस पिच पर गेंदबाजों के लिए साफ तौर पर मदद दिखाई देगी और बल्लेबाजों के लिए बल्लेबाजी यहां पर काफी मुश्किल दिखाई देगी। वैसे तो पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 457 है लेकिन इस पिच पर यह स्कोर कम होने वाला है।

साल 2018 में जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच पर्थ के मैदान पर टेस्ट मैच खेला गया था तो इस पिच पर नैथन लियोन ने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। लेकिन तेज गेंदबाजी खेलना भी आसान नहीं था। उस पिच पर विराट कोहली ने शतक जरूर जड़ा था लेकिन भारत के बाकी के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके थे। ऐसे में इस विकेट पर बल्लेबाजी करना इस बार भी काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments