HomeHindi NewsHimachal Newsहिमाचल में परफ्यूम फैक्ट्री में लगी आग.. एक की मौत, 9 लापता

हिमाचल में परफ्यूम फैक्ट्री में लगी आग.. एक की मौत, 9 लापता

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अंतर्गत नालागढ़ के झाड़माजरी के पास एनआर अरोमा परफ्यूम फैक्ट्री में आग लग गई। शुरुआत में आग बुझाने के लिए दमकल की 5 गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। घटना में 31 लोग घायल हुए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचें। स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने कहा कि अब तक एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 9 लोग लापता हैं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इसलिए आग पर काबू पाना हुआ मुश्किल
हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि यह एक परफ्यूम फैक्ट्री है और फैक्ट्री में केमिकल का इस्तेमाल होता है, जिसकी वजह से आग पर काबू पाने में मुश्किल हुई। हमारी प्राथमिकता घायलों को अस्पताल पहुंचाना है। राहत और बचाव कार्य पूरा होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
22 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां पहुंचीं
अग्निशमन अधिकारी संजीव ने कहा कि 22 से ज्यादा दमकल की गाडिय़ों को मौके पर बुलाना गया है। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। जिला प्रशासन और पुलिस भी पूरा सहयोग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments