HomeHindi NewsHaryanaबाइक से भी मिलेगी फायर एंड इमरजेंसी सर्विसिज, डिप्टी सीएम ने दिखाई...

बाइक से भी मिलेगी फायर एंड इमरजेंसी सर्विसिज, डिप्टी सीएम ने दिखाई हरी झंडी

हरियाणा में प्रदेश सरकार ने आपात सेवाओं की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए जिलों में अग्निशमन बाइक दी है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सात जिलों के 40 अग्निशमन बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाकी 60 बाईक भी जल्द ही बाकी जिलों को सौंप दी जाएगी। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बाइक से आपातकालीन सेवाएं पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निरंतर फायर एंड इमरजेंसी सर्विसिज को बेहतर बना रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार प्रदेश में 80 मंजिला ऊंची इमारत तक आगजनी की घटना को काबू करने के लिए भी व्यवस्था कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments