HomeHindi NewsKKR के खिलाफ कुछ इस तरह का है फाफ डुप्लेसिस का रिकॉर्ड

KKR के खिलाफ कुछ इस तरह का है फाफ डुप्लेसिस का रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के बीच आज बेंगलुरु के चेन्नई स्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जाना है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम की बात की जाए तो बेंगलुरु की ताकत उनकी बल्लेबाजी हमेशा से रही है। खासतौर पर कप्तान डुप्लेसी और विराट कोहली टीम की सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे में हम कोलकाता नाइट राइडर के खिलाफ कप्तान फाफ डुप्लेसी का रिकॉर्ड किस तरह का है उसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

कुछ इस तरह का है फाफ डुप्लेसी का कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के कप्तान फाफ डूप्लेसी अब तक शुरुआती दो मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। लेकिन अगर कोलकाता नाइट राइडर के खिलाफ उनके रिकॉर्ड को देखा जाए तो उनका रिकार्ड काफी शानदार है। कोलकाता के खिलाफ डुप्लेसी ने अब तक 16 मुकाबले खेले हैं जिसमें वह 472 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 36.3 का है। दो अर्धशतक भी फाफ डू प्लेसी जड़ चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments