HomeHindi Newsमुख्यमंत्री के साथ ही राज्यपाल का आभार जताया, 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण...

मुख्यमंत्री के साथ ही राज्यपाल का आभार जताया, 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मिलने पर हर्ष

उत्तराखंड राज्य मंच द्वारा मुख्यमंत्री की पहल पर राज्य आंदोलनकारियों के 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक पर महामहिम द्वारा हस्ताक्षर किये जाने पर हर्ष व्यक्त कर शहीद स्मारक में शहीदों को पुष्प चढ़ाकर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धा सुमन किया। प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती व प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुये कहा कि जब भी हमें कुछ प्राप्त होता हैं तो हम अपने शहीदों का स्मरण करते हैं। स्मारक हमारे सभी राज्य आंदोलनकारियों द्वारा उत्तराखण्ड के शहीद अमर रहें अमर रहें व राज्य आंदोलनकारी शक्ति जिन्दाबाद जिन्दाबाद मातृशक्ति जिन्दाबाद नारे लगाते हुये अनार व पटाखे जलाकर एक दूसरे को बधाई देते माननीय मुख्यमन्त्री के साथ ही राज्यपाल का आभार किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments