HomeHindi NewsDelhi Newsएग्जिट पोल की डेट और टाइम फाइनल.. दिल्ली, उप्र, तमिलनाडु के लिए...

एग्जिट पोल की डेट और टाइम फाइनल.. दिल्ली, उप्र, तमिलनाडु के लिए आदेश जारी

दिल्ली में 5 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। मतदान से पहले चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि 5 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम को 6.30 तक एग्जिट पोल पूरी तरह से बैन रहेगा। जब तक वोटिंग चलेगी, तब तक कोई भी एग्जिट पोल नहीं दिखाया जाएगा। जारी आदेश में कहा गया कि 6.30 बजे के बाद मीडिया एग्जिट पोल चला सकते हैं।5 फरवरी को दिल्ली के साथ ही दो अन्य राज्यों में भी वोटिंग होगी और चुनाव आयोग का ये नोटिफिकेशन उन दो राज्यों के लिए भी है। दिल्ली में 5 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर और तमिलनाडु के इरोड में भी उपचुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments