HomeHindi Newsधर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड ने लंच तक गंवाये 2 विकेट

धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड ने लंच तक गंवाये 2 विकेट

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच धर्मशाला के मैदान पर पांचवा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस पांचवें टेस्ट मैच का आज पहले दिन का खेल जारी है और लंच तक इंग्लैंड की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। जवाब में इंग्लैंड की टीम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन कुलदीप यादव ने डकेट के रूप में पहली सफलता दिलाई।

इंग्लैंड की टीम के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 27 रनों की पारी खेली। वहीं ओली पोप सिर्फ 11 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर लंच से ठीक पहले आउट हो गए। इंग्लैंड की टीम के दूसरे सेल में बल्लेबाज जैक क्रॉली 61 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारतीय टीम की ओर से कुलदीप यादव 2 विकेट हासिल कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments