HomeHindi Newsदूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का किया...

दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का किया ऐलान, दिग्गज खिलाड़ी की हुई वापसी

भारत के खिलाफ विशाखापट्टनम में कल से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से एक दिन पहले ही इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। जैक लीच और मार्क वुड टीम से बाहर हो गए हैं और शोएब बशीर और जेम्स एंडरसन टीम में आ गए हैं। बशीर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।

जेम्स एंडरसन की टीम में हो गई वापसी

हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जेम्स एंडरसन टीम का हिस्सा नहीं थे। लेकिन अब मार्क वुड के स्थान पर जेम्स एंडरसन की टीम में वापसी हो गई है। और अब विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में जेम्स एंडरसन खेलते हुए दिखाई देंगे।

कुछ इस तरह की है इंग्लैंड की टीम की प्लेइंग 11

  1. बेन डकेट
  2. जैक क्रॉली
  3. ओली पोप
  4. जो रूट
  5. जॉनी बेयरस्टो
  6. बेन स्टोक्स (कप्तान)
  7. बेन फॉक्स
  8. रेहान अहमद
  9. टॉम हार्टले
    शोएब बशीर
  10. जेम्स एंडरसन
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments