HomeHindi Newsस्टोक्स नहीं बल्कि यह खिलाड़ी है इंग्लैंड का टेस्ट फॉर्मेट में सबसे...

स्टोक्स नहीं बल्कि यह खिलाड़ी है इंग्लैंड का टेस्ट फॉर्मेट में सबसे बेस्ट ऑलराउंडर

इंग्लैंड की टीम के टेस्ट फॉर्मेट के कप्तान और सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में शुमार बेन स्टोक्स को वर्ल्ड क्रिकेट का सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी माना जाता है। हालांकि काफी लंबे समय से बेन स्टोक्स गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। बेन स्टॉक सिर्फ बल्लेबाजी करते दिखाई देते हैं।

यही वजह है कि टेस्ट फॉर्मेट की ताजा आईसीसी रैंकिंग में बेन स्टोक्स पांचवें स्थान पर हैं। और उन्हीं की टीम के हम वतन स्टार खिलाड़ी जो रूट अब उनसे आगे निकल गए हैं। स्टोक्स आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है और जो रूट ऑल राउंडर्स की रैंकिंग में चौथे स्थान पर आ गए हैं और बेन स्टोक्स को उन्होंने पीछे कर दिया है।

जो रुट ने भारत के खिलाफ गेंदबाजी से कमाल का प्रदर्शन किया था और महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए थे। हालांकि बल्ले से जो रूट कुछ खास नहीं कर सके थे लेकिन गेंदबाजी से उन्होंने इंग्लैंड की टीम को मैच जिताने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments