HomeHindi Newsएक हिस्से में सूखा तो दूसरी जगह बाढ़.. सीएम योगी ने जताई...

एक हिस्से में सूखा तो दूसरी जगह बाढ़.. सीएम योगी ने जताई यह चिंता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती प्रक्रिया के तहत 647 वन रक्षकों, वन्यजीव रक्षकों और 41 जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। सीएम योगी ने कहा कि आज देश और दुनिया में सबसे बड़ी चिंता का विषय जलवायु परिवर्तन है। एक समय में एक ही क्षेत्र के अलग-अलग हिस्से में एक जगह सूखा है तो दूसरी जगह बाढ़ से प्रभावित है। कहीं पर अधिक बारिश हो रही तो कहीं एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। सीएम ने कहा कि अगर वन रक्षक, वन्यजीव रक्षक ईमानदारी से अपना काम करें तो जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में उनकी बड़ी भूमिका होगी। पहले नियुक्ति पत्र मिलने में कम से कम एक साल लग जाता था, लेकिन आज भर्ती के बाद नियुक्ति पत्र 6 महीने से 1 साल पहले मिल रहा है। सीएम ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान कहीं भी आपको किसी सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ी और कहीं आपको कोई रिश्वत नहीं देनी पड़ी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments