HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में बीजेपी आउट, कांग्रेस से है मुकाबला.. आप ने लिस्ट जारी...

हरियाणा में बीजेपी आउट, कांग्रेस से है मुकाबला.. आप ने लिस्ट जारी कर किया बड़ा दावा

हरियाणा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 9 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही अब यह स्पष्ट हो गया है कि उसका कांग्रेस से गठबंधन नहीं होगा। ऐसे में दोनों पार्टियां आमने-सामने होंगी और बीजेपी को चुनौती देंगे। आप ने प्रयास तो किए लेकिन उसका गठबंधन नहीं हो पाया। कांग्रेस आप को ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं थी। यही वजह है कि दोनों पार्टियों में गठबंधन नहीं हो पाया। वहीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने आप को एक सीट दी थी।

भाजपा का सत्ता से बाहर होना तय

हरियाणा आप प्रमुख सुशील गुप्ता ने कहा कि बीजेपी चुनाव मैदान से बाहर हो गई है। मुझे लगता है कि इस चुनाव में सीधा मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच है, क्योंकि हरियाणा में अन्य पार्टियों का कोई अस्तित्व नहीं है। गुप्ता ने दावा किया हरियाणा की जनता ने तय कर लिया है कि बीजेपी का सत्ता से बाहर होना तय है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments