HomeHindi Newsहोली के जोश में न खोएं होश.. ज्यादा ठंडाई या शराब के...

होली के जोश में न खोएं होश.. ज्यादा ठंडाई या शराब के ये हैं नुकसान

आज देशभर में होली का जश्न मनाया जा रहा है। इसी के साथ लोग होली के जश्न में ठंडाई, भांग और शराब का सेवन करते हैं। सीमित मात्रा में तो ये ठीक है, लेकिन अधिक मात्रा में इनका सेवन नुकसानदायक है। ये हार्ट के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। यह ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है, हृदय गति को असामान्य कर सकता है और डिहाइड्रेशन की समस्या पैदा कर सकता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ठंडाई, भांग और शराब का अधिक सेवन सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। यह न सिर्फ लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि दिल को भी प्रभावित कर सकता है।

ज्यादा भांग या ठंडाई से बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर

भांग और ठंडाई को मजेदार और ठंडा करने वाला पेय माना जाता है, लेकिन जब इसका सेवन जरूरत से ज्यादा हो जाता है तो रक्तचाप को असामान्य रूप से बढ़ा सकता है। हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो पहले से हृदय रोग से ग्रस्त हैं।

धडक़नों को कर सकती है अनियमित

शराब का अधिक सेवन हार्टबीट को असामान्य कर सकता है। यह स्थिति दिल के सामान्य पंपिंग सिस्टम को बाधित कर सकती है, जिससे ब्लड क्लॉट बनने और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। नशे में लोग पानी पीना भूल जाते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। डिहाइड्रेशन से ब्लड गाढ़ा हो सकता है, जिससे रक्त संचार पर असर पड़ता है और दिल पर अधिक दबाव पड़ता है। ठंडाई और शराब में अत्यधिक मात्रा में शुगर और कैलोरी होती है, जिससे वजन बढ़ सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments