HomeHindi NewsBihar Newsविकास का मतलब समझते हो क्या? तेजस्वी को ललन-कुशवाहा ने घेरा

विकास का मतलब समझते हो क्या? तेजस्वी को ललन-कुशवाहा ने घेरा

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बजट पर दिए बयान पर एनडीए की ओर से पलटवार किया गया है। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि कोई तेजस्वी यादव से पूछे कि क्या वे विकास का मतलब समझते हैं? जब उनके पिता बिहार के मुख्यमंत्री थे तो कहते थे कि सडक़ बनेगी तो कोई वोट देगा क्या? ये उनका विकास का शब्दकोश है तो उन्हें विकास कैसे दिखेगा। इन्हें प्रवचन देना आता है, उन्हें नहीं पता विकास क्या होता है। उसके शब्दकोश में विकास का कोई शब्द नहीं है उन्हें यह ही जुमलेबाजी लगेगी।

उन्हें बजट समझ में आया : कुशवाहा

आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अभी जो बजट आया है, उससे पूरे देश के लोग, बिहार के लोग खुश हैं। इसके बावजूद विपक्ष ऐसी बातें कर रहा है। पता नहीं उन्हें ये बजट समझ में आया है या नहीं। इस बजट में मध्यम वर्ग, गरीब, किसानों के लिए बहुत कुछ है। बिहार पर विशेष ध्यान दिया गया है। हम सब प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हैं। बिहार को मिला है, चुनाव हो या न हो।

यह बोले थे तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने बजट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए गांव, ग्रामीण और गरीब विरोधी बताया था। उन्होंने कहा कि बिहार को हमेशा मोदी सरकार ने ठगने का काम किया है। पीएम मोदी ने सब कुछ गुजरात में देने का काम किया है। बिहार को ठेंगा दिखा दिया है।चंद्रबाबू नायडू को बजट में एक लाख करोड़ से ज्यादा मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments