HomeHindi Newsडिंडौरी सड़क हादसा : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम ने जताया दुख

डिंडौरी सड़क हादसा : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम ने जताया दुख

मप्र के डिंडौरी के बड़झर घाट पर पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 14 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हैं। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में हुई सडक़ दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताया है। उन्होंने कहा कि मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। मेरी प्रार्थना है कि इस हादसे में घायल हुए सभी लोग शीघ्र स्वस्थ हों। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के डिंडौरी सडक़ हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।
ड्राइवर को हिरासत में लिया, उच्च स्तरीय जांच की जाएगी
मध्य प्रदेश की मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि दुखद सडक़ दुर्घटना को लेकर सरकार शोक व्यक्त करती है। मैं सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर यहां पहुंची हूं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपए की राशि की घोषणा कर दी है। प्रशासन की तरफ से घायलों के लिए 20 हजार रुपए की सहायता राशि की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments