HomeHindi Newsदेवाल -खेता मोटर सड़क स्लाइड जोन सुयालकोट में बंद

देवाल -खेता मोटर सड़क स्लाइड जोन सुयालकोट में बंद

देवाल -खेता मोटर सड़क स्लाइड जोन सुयालकोट में बंद पड़े होने से पिंडारी क्षेत्र के एक दर्जन गांवों का यातायात संपर्क तहसील मुख्यालय थराली से पूरी तरह से कटा हुआ हैं। सड़क को खोलने के लिए दो जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। लगातार भूस्खलन एवं भू कटाव के कारण विभाग को अपेक्षित सफलता नही मिल पाई है।  देवाल विकास खंड के अंतर्गत देवाल -खेता मोटर सड़क किमी 16 स्लाइड जोन सुयालकोट में बंद पड़ी है जिसके कारण इस क्षेत्र के नलधूरा, मेलखेत, खेता, मानमती, सौरीगाड़, चोटिंग, उफथर,झलिया, हरमल, रामपुर,तोर्ती,धार, कुवरपाटा आदि गांवों की सीधा यातायात संपर्क तहसील मुख्यालय थराली सहित राज्य के अन्य हिस्सों से पूरी तरह से कटा हुआ हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments