HomeSportsBGT Seriesभारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में इतिहास रच सकते हैं कमिंस,...

भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में इतिहास रच सकते हैं कमिंस, ऐसा करने वाले बन सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के सातवें खिलाड़ी

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की शुरुआत होनी है। इस बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम में लगातार अभ्यास में जुटी हुई है और कोशिश कर रही है कि कैसे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई जाए लेकिन इसी बीच ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस एक बड़ा रिकॉर्ड मेलबर्न टेस्ट मैच में अपने नाम कर सकते हैं।

8 विकेट लेकर ऐसा करने वाले सातवें खिलाड़ी बन जाएंगे पैट कमिंस

दरअसल ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस अगर 8 विकेट हासिल कर लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 विकेट पूरे कर लेंगे और इस आंकड़े तक पहुंचने वाले ऑस्ट्रेलिया के सातवें गेंदबाज बन जाएंगे। अभी तक शेन वॉर्न, ग्लेन मैक्ग्राथ, ब्रेट ली, मिचेल स्टार्क,मिचेल जॉनसन और नाथन लियोन ने यह मुकाम हासिल किया है। 

अभी तक अगर तीन टेस्ट मैच की बात की जाए तो पैट कमिंस का प्रदर्शन उस स्तर का नहीं रहा है जिसके लिए हम उन्हें जानते हैं। कमिंस चाहेंगे कि मेलबर्न के मैदान पर वह शानदार गेंदबाजी करें और अपनी ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत दिलाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments