HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में कांग्रेस शुरू करेगी अभियान.. घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता

हरियाणा में कांग्रेस शुरू करेगी अभियान.. घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अक्टूबर नवंबर तक चुनाव के लिए मतदान हो सकता है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कांग्रेस अब एक नया अभियान शुरू करने वाली है। 15 जुलाई को करनाल से हरियाणा कांग्रेस हरियाणा माँगे हिसाब अभियान शुरू करेगी। करनाल से शुरू हो रहे हरियाणा कांग्रेस के हरियाणा माँगे हिसाब अभियान की तैयारी के लिए सोनीपत में बैठक हुई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रभारी दीपक बबरिया, नेता प्रतिपक्ष चौधरी उदयभान और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल हुए। महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक में हरियाणा माँगे हिसाब की रूपरेखा तैयार की गई।

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत घर-घर में कांग्रेस का कार्यकर्ता पहुंचेगा। मैं इस अभियान में शामिल होकर प्रदेश के कोने-कोने में पहुंचूंगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments