HomeHindi NewsBihar Newsकांग्रेस-राजद ने दुनिया में देश का नाम खराब किया.. जमुई में बोले...

कांग्रेस-राजद ने दुनिया में देश का नाम खराब किया.. जमुई में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के जमुई में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान के विचार को मेरे छोटा भाई चिराग पासवान पूरी गंभीरता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। बिहार की धरती पूरे देश को दिशा दिखाने वाली रही है, लेकिन दुर्भाग्य से बिहार के सामथ्र्य के साथ आज़ादी के बाद 5-6 पीढिय़ों के साथ यहां न्याय नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव विकसित बिहार के सपने को पूरा करने का चुनाव है। एक तरफ कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां हैं जिन्होंने अपनी सरकार के समय पूरी दुनिया में देश का नाम खराब किया था, दूसरी तरफ भाजपा और एनडीए है जिसका एक ही लक्ष्य है विकसित भारत का निर्माण करना।

..रातभर सभा चलानी होगी

मोदी ने कहा कि घमंडिया गठबंधन के समय में केवल खस्ताहाल ट्रेनें चलती थीं, वहीं आज पूरे देश की तरह बिहार के लोग भी वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि जल्द ही ये ट्रेनें देश के हर रूट पर चलती नजर आएंगी। जल्द ही बिहार के बड़े रेलवे स्टेशन भी एयरपोर्ट की तरह सुविधाओं से संपन्न होंगे। मैं इतने काम गिना सकता हूं कि रातभर सभा चलानी होगी। रैली में चिराग पासवान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments