HomeHindi Newsक्या जीत की पटरी पर लौट पाएगी पंजाब किंग्स की टीम

क्या जीत की पटरी पर लौट पाएगी पंजाब किंग्स की टीम

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2024 का 17वा मुकाबला खेला जाना है। पंजाब किंग्स की टीम की बात की जाए तो पंजाब किंग्स लगातार मुकाबले हार रही है। अब तक पंजाब किंग्स 3 मुकाबले खेल चुकी है और तीन में से सिर्फ एक मुकाबले में टीम को जीत मिली है।

ऐसे में इस मुकाबले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स की टीम जीत की पटरी पर लौट पाएगी? क्योंकि गुजरात की टीम अच्छे फार्म पर चल रही है और पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को हराकर आ रही है।

शुभमन गिल ने अभी तक नहीं खेली है बड़ी पारी

गुजरात टाइटंस की टीम की बात की जाए तो गुजरात टाइटंस की टीम तीन मुकाबले में से दो मुकाबले जीत चुकी है। लेकिन टीम के कप्तान शुभमन गिल से अब तक बड़ी पारी देखने नहीं मिली है। शुभमन गिल शुरुआत तो अच्छी करते हैं लेकिन उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पा रहे हैं और यह गुजरात टाइटंस की टीम के लिए एक चिंता का विषय हो सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments