HomeHindi Newsइशांत शर्मा की यॉर्कर के सामने जमीन पर गिर पड़े रसेल, आउट...

इशांत शर्मा की यॉर्कर के सामने जमीन पर गिर पड़े रसेल, आउट होने के बाद खुद की तारीफ

दिल्ली कैपिटल और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल की टीम को कोलकाता के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस मुकाबले में निर्धारित 20 ओवर में 272 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था। जवाब में दिल्ली कैपिटल के टीम 166 रन ही बना सकी।

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल के गेंदबाज ईशांत शर्मा ने कोलकाता के बल्लेबाज आंद्रे रसल को एक ऐसी यॉर्कर गेंद पर क्लीन बोल्ड किया जिस यॉर्कर गेंद का रसैल के पास कोई भी जवाब नहीं था। और आउट होने के बाद खुद आंद्रे रसेल ने ताली बजाकर इशांत शर्मा की तारीफ की है।

इशांत शर्मा की बात की जाए तो यह मुकाबला इशांत शर्मा के लिए कुछ खास नहीं रहा। इशांत शर्मा ने इस मुकाबले में तीन ओवर की गेंदबाजी की और 43 रन देकर दो सफलता हासिल की। लेकिन रन काफी ज्यादा उन्होंने खर्च कर दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments