HomeHindi NewsGujarat Newsकांग्रेस में बब्बर शेर, लेकिन चेन से बंधे हैं.. गुजरात में भडक़...

कांग्रेस में बब्बर शेर, लेकिन चेन से बंधे हैं.. गुजरात में भडक़ गए राहुल गांधी

गुजरात दौरे पर गए लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रदेश के नेताओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपनी ही पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कई नेताओं को भाजपा की बी-टीम करार दिया। राहुल ने कहा कि कांग्रेस में कई बब्बर शेर हैं, लेकिन सभी चेन से बंधे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात अटक गया है, उसे रास्ता नहीं दिख रहा है, गुजरात आगे बढऩा चाहता है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का सदस्य हूं और मैं कह रहा हूं कि गुजरात की कांग्रेस पार्टी उसे रास्ता दिखाने में असमर्थ है और मैं शर्म से नहीं बोल रहा हूं। मैं डर से नहीं बोल रहा हूं। मैं आपके सामने यह रखना चाहता हूं कि चाहे हमारे कार्यकर्ता हों, चाहे राहुल गांधी हों, चाहे हमारे महासचिव हों, चाहे हमारे पीसीसी अध्यक्ष हों, हम गुजरात को रास्ता दिखाने में असमर्थ हैं।

बड़े परिवर्तन के संकेत दिए

राहुल गांधी ने पार्टी संगठन में बड़े परिवर्तन के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि 10 से लेकर 40 नेताओं को पार्टी से बाहर करना पड़े तो कर देना चाहिए। कांग्रेस पार्टी रेस के घोड़े को बारात में लगा देती है और जो बारात के घोड़े होते हैं, उनके रेस में दौड़ा दिया जाता है।

भाजपा के लिए काम करते हैं

राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कई बड़े नेता जो अलग-अलग स्तर पर अध्यक्ष बने बैठे हैं, चाहे जिला अध्यक्ष हो, ब्लॉक अध्यक्ष हो, उनमें दो तरह के नेता हैं। पहले जो सीधा जनता से जुड़े हुए हैं और जिनके दिल में कांग्रेस है। दूसरी तरह के नेता वो हैं, जो जनता से कटे हुए हैं, जनता के मुद्दों के बारे में उनको कुछ भी पता नहीं है। राहुल ने साफ कहा कि जनता के बीच जाते नहीं हैं और इनमें से भी आधे ऐसे हैं, जो भाजपा के लिए काम करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments