HomeHindi Newsसीएम योगी आदित्यनाथ की मां की तबीयत बिगड़ी, उत्तराखंड की इस अस्पताल...

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां की तबीयत बिगड़ी, उत्तराखंड की इस अस्पताल में कराया गया भर्ती

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (80) को तबीयत बिगडऩे पर उत्तराखंड के जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती किया गया है। सीएम योगी अपनी माता से मिलने जौलीग्रांट आ सकते हैं। सीएम योगी की माता सावित्री देवी को मंगलवार को जौलीग्रांट में भर्ती किया गया था, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें वार्ड 111 के 15 नंबर कक्ष में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आज अपनी मां से मिलने जौलीग्रांट आ सकते हैं। उनके उत्तराखंड दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया गया है। गौरतलब है कि सीएम योगी उत्तराखंड निवासी हैं।

योगी के चार भाई और तीन बहन

योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तर प्रदेश (अब उत्तराखंड में) के पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में एक गढ़वाली राजपूत परिवार में हुआ था। उनके दिवंगत पिता आनंद सिंह बिष्ट एक वन रेंजर थे। वे चार भाइयों और तीन बहनों में परिवार में दूसरे नंबर पर हैं। कोरोना काल में उनकी एक बहन का निधन हो चुका है। राज्य की जिम्मेदारियों के कारण योगी अंतिम संस्कार में भी नहीं जा पाए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments