HomeHindi Newsसीएम मोहन यादव ने लगाए जय श्रीराम के नारे.. मंत्रिमंडल के साथ...

सीएम मोहन यादव ने लगाए जय श्रीराम के नारे.. मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या रवाना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा राज्य के कैबिनेट मंत्रियों के साथ अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। सीएम और मंत्रियों ने जय श्री राम, जय महाकाल के नारे लगाए। मोहन यादव ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है। 22 जनवरी को जब प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, तब हमारी इच्छा थी कि हम वहां जाएं। हमने आज की अपनी कैबिनेट को अयोध्या के लिए समर्पित किया है। अगर उत्तर प्रदेश सरकार हमें भूमि उपलब्ध कराएगी तो हम वहां पर धर्मशाला स्थापित करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments