HomeHindi NewsEntertainmentशाहरुख़ और गौरी का रोमांटिक डांस,कभी नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो

शाहरुख़ और गौरी का रोमांटिक डांस,कभी नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो

मुकेश अम्बानी के छोटे बेटे अनंत और राधिका की शादी से पहले प्रीवेडिंग समारोह में जमकर धूम मची। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारों ने समारोह में चार चाँद लगा दिए। वहीँ बॉलीवुड में जो कभी देखने के लिए नहीं मिला वो तक इस प्री वेडिंग में देखने मिल गया। शाहरुख़ के साथ सलमान और आमिर ने एक साथ डांस किया। वहीँ अब शाहरुख खान और गौरी खान का एक डांस वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग देखते ही रह गए।

शाहरुख़ और गौरी का डांस वायरल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन का तीन दिनों तक जलवा रहा। अब कार्यक्रम के खत्म होने के बाद कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन से शाहरुख खान का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ स्टेज पर डांस करते दिखाई दिए।

रोमांटिक गाने पर वायरल हुआ वीडियो

शाहरुख खान और गौरी खान ने फिल्म वीर जारा के जानम देख लो मिट गयी दूरियां’ गाने पर डांस किया। शाहरुख खान और गौरी खान का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान और गौरी खान रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments