HomeHindi Newsभाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत.. मारपीट और पथराव में कई घायल

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत.. मारपीट और पथराव में कई घायल

राजस्थान के जोधपुर में एक मतदान केंद्र पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष की ओर से पथराव किया गया, जिसके कारण एक वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है और कुछ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को अलग करके रवाना किया। दूसरी बार भी दोनों पक्ष में मारपीट हुई। इसे लेकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठ गए। मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments