HomeHindi Newsबेयरस्टो और शशांक सिंह की बल्लेबाजी की बदौलत पंजाब किंग्स ने रचा...

बेयरस्टो और शशांक सिंह की बल्लेबाजी की बदौलत पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, सबसे बड़े लक्ष्य का किया पीछा

पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेले जा रहे आईपीएल 2024 के मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने इतिहास रच दिया है। पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया है। पंजाब किंग्स की टीम के सामने 262 रनों का लक्ष्य कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने रखा था। जवाब में 18वे ओवर में पंजाब किंग्स की टीम ने लक्ष्य को हासिल कर लिया।

पंजाब किंग्स की टीम की ओर से जानी बेरेस्ट्रो ने शानदार शतकीय पारी खेली। बेरेस्टो ने मात्र 48 गेंदों में 8 चौके और 9 छक्कों को बदौलत 108 रनों की पारी खेली। इसके अलावा शशांक सिंह ने मात्र 28 गेंद में दो चौके और 8 छक्के की बदौलत 68 रनों की पारी खेली। इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने मात्र 20 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के की बदौलत 54 रनों की पारी खेली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments